गुरुवार, 12 जनवरी 2012
सोमवार, 9 जनवरी 2012
मौसम
जब हम साथ होते हैं
कभी मौसम के बारे में नहीं पूछते
क्या ही बेमानी सी चीज़ मालूम पड़ती है
कि कहें-
देखो
आज धूप खिली है
वह उगती है
और छा जाती है
हम पर
हवा चलती है
और बहका जाती है
बारिश में घुलती मिट्टी की
महक
बहुत जानी-सी है
और
तुम्हारी बूंदों में पल-पल सोंधा हो जाना
मैंने सीखा है
चुपचाप.
सुनो
तुम्हारे छत पर
क्या आज भी हँसता है चाँद
जैसे
कभी हमारे खुले सिरों पर
खुल-खुल बरस पड़ता था
और
मेरी अँजुरी
बन जाती थी हरसिंगार.
कभी मौसम के बारे में नहीं पूछते
क्या ही बेमानी सी चीज़ मालूम पड़ती है
कि कहें-
देखो
आज धूप खिली है
वह उगती है
और छा जाती है
हम पर
हवा चलती है
और बहका जाती है
बारिश में घुलती मिट्टी की
महक
बहुत जानी-सी है
और
तुम्हारी बूंदों में पल-पल सोंधा हो जाना
मैंने सीखा है
चुपचाप.
सुनो
तुम्हारे छत पर
क्या आज भी हँसता है चाँद
जैसे
कभी हमारे खुले सिरों पर
खुल-खुल बरस पड़ता था
और
मेरी अँजुरी
बन जाती थी हरसिंगार.
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2011
...और मैं एंटरटेनमेंट हूं
सिल्क, एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अस्सी की दशक में पैदा तो हुई लेकिन वह अपने समय से काफी आगे की सोच रखती है. व्यक्ति स्वातंत्रय की उस आदिम भावना को अपने जिस्म के लिफाफे में लपेटे वह लड़की अपने रास्ते खुद चुनती है और सोचती है कि वह अपनी मंजिल भी चुनेगी,ये उसका नितांत निजी चयन होगा. लेकिन पितृसत्तात्मक समाज के ढांचें में उसकी यह बोल्डनेस उसके खिलाफ एक ऐसा हथियार बन जाती है जिससे वह पूरी तरह निचोड़ ली जाती है, और जब तक उसे इस सच्चाई का अहसास होता है वह पूरी तरह टूट चुकी होती है. एक ऐसा समाज जहाँ औरत को देह से अधिक कुछ समझा नहीं जाता वहाँ ऐसी स्त्री इस त्रासद अंत के लिए अभिशप्त है...द डर्टी पिक्चर वही रियल्टी बयां करती है.
हमने औरत को अपने सुविधा के अनुसार परिभाषित करने की आदत डाल ली है, औरत माँ है, बहन है, प्रेमिका है, बाजार में रखी मनोरंजन की वस्तु है...वह सब कुछ है, बस नहीं है तो औरत! इन stereotype रूपों में सिल्क की शख्सियत नहीं बंधती, उसे देखने के लिए जरूरी है कि हम अपने आंखों से रंगीन चश्मों को उतार फेंके.
'फिल्में तीन चीजों से चलती हैं- एंटरटेनमेंट,एंटरटेनमेंट,एंटरटेनमेंट और मैं एंटरटेनमेंट हूं'' कहने वाली औरत को इंडस्ट्री के मर्दों ने यह कहकर खारिज कर दिया कि उसके पास जो था वह दिखा चुकी.
हमने औरत को अपने सुविधा के अनुसार परिभाषित करने की आदत डाल ली है, औरत माँ है, बहन है, प्रेमिका है, बाजार में रखी मनोरंजन की वस्तु है...वह सब कुछ है, बस नहीं है तो औरत! इन stereotype रूपों में सिल्क की शख्सियत नहीं बंधती, उसे देखने के लिए जरूरी है कि हम अपने आंखों से रंगीन चश्मों को उतार फेंके.
'फिल्में तीन चीजों से चलती हैं- एंटरटेनमेंट,एंटरटेनमेंट,एंटरटेनमेंट और मैं एंटरटेनमेंट हूं'' कहने वाली औरत को इंडस्ट्री के मर्दों ने यह कहकर खारिज कर दिया कि उसके पास जो था वह दिखा चुकी.
लेबल:
एंटरटेनमेंट,
बाजार,
स्त्री,
स्वतंत्रता
स्थान:
चण्डीगढ़, भारत
गुरुवार, 18 अगस्त 2011
झरोखा
मन है और उसको ओढ़े हुए एक देह
जीवन, धरती,फूल, शब्द
और
विस्तृत मरुप्रांतर की शुष्क हवा
के ऊपर खिला है आकाश.
समुद्र है कहीं दूर उस न देखे झरोखे-सा
नदी की
छूटी हुई धारा की पहुँच से बाहर
आँखों के काजल में डूबती दिशाएं
कुछ चिटक-सा जाता है हर बार.
आह ईश्वर! तुम हो
क्या यहीं कहीं बादलों में इन्द्रधनुष के रंगों-से
सोमवार, 8 अगस्त 2011
एक सवाल
एक प्रश्न मेरे ज़ेहन में बार-बार उठता है कि जातिवादी व्यवस्था जो हमारे समाज में एक अरसे से चली आ रही है,उसका समाधान क्या हो! आखिर वह कौन सी मानसिकता या कि सामाजिक समझ थी जिसने इस विचार को जन्म दिया होगा कि समाज खांचे में बटा हो.लेकिन इधर कुछ मित्रों की असहिष्णुता देखकर अहसास होता है कि किंचित ऐसे ही कुछ कट्टर मानसिकता के लोग होंगें जिन्होंने स्वयं को अन्यों से श्रेष्ठ मान लिया होगा.मैं बात कर रही हूँ आरक्षण के मुद्दे पर छिड़ी उस गर्म बहस की जिसमें पढ़े लिखे समझदार लोग भी नासमझों की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं और साम्प्रदायिकता के ज़हर का प्रसार कर रहे हैं. क्या आप को नहीं लगता कि इस तरह तो हम एक वर्णव्यवस्था से निकलकर दूसरी में प्रवेश करने की ओर अग्रसर हैं?
saara aakash: जानेवालों से - निदा फाजली
saara aakash: जानेवालों से - निदा फाजली: "जानेवालों से राब्ता* रखना दोस्तों, रस्मे-फातहा रखना जब किसी से कोई गिला रखना सामने अपने आइना रखना घर की तामीर* चाहे जैसी हो इसमें ..."
जानेवालों से - निदा फाजली
जानेवालों से राब्ता* रखना
दोस्तों, रस्मे-फातहा रखना
जब किसी से कोई गिला रखना
सामने अपने आइना रखना
घर की तामीर* चाहे जैसी हो
इसमें रोने की कुछ जगह रखना
जिस्म में फैलने लगा है शहर
अपनी तन्हाईयाँ बचा रखना
मस्जिदें हैं नमाज़ियों के लिए
अपने दिल में कहीं खुदा रखना
मिलना-जुलना जहाँ ज़रूरी हो
मिलने-जुलने का हौसला रखना
उम्र करने को है पचास को पार
कौन है किस जगह पता रखना
*१. सम्बन्ध
*२. निर्माण

दोस्तों, रस्मे-फातहा रखना
जब किसी से कोई गिला रखना
सामने अपने आइना रखना
घर की तामीर* चाहे जैसी हो
इसमें रोने की कुछ जगह रखना
जिस्म में फैलने लगा है शहर
अपनी तन्हाईयाँ बचा रखना
मस्जिदें हैं नमाज़ियों के लिए
अपने दिल में कहीं खुदा रखना
मिलना-जुलना जहाँ ज़रूरी हो
मिलने-जुलने का हौसला रखना
उम्र करने को है पचास को पार
कौन है किस जगह पता रखना
*१. सम्बन्ध
*२. निर्माण

सदस्यता लें
संदेश (Atom)

